Top 10 Most Famous Temples in India : भारत के 10 Famous Temples के बारे में जानकरी, जो पूरी दुनिया में विख्यात हैं
Top 10 Most Famous Temples in India | Top 10 Hindu Temples in India | Famous Temples in India | Best Temples in India 2020 | Popular Temples in India
Top 10 Most Famous Temples in India : इस पोस्ट में हम भारत के Top 10 Most Famous Temples in India के बार में आपको जानकारी देने वाले हैं। प्राचीन काल से ही भारत एक धार्मिक और आध्यात्मिक देश रहा है। भारत में कई देवी-देवताओं ने अवतार लिया और यहाँ कई प्राचीन ख़ूबसूरत धार्मिक स्थल स्थित हैं। अगर आप Top 10 Most Famous Temples in India जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
![]() |
Top 10 Most Famous Temples in India |
भारत में हर धर्म को एक समान माना जाता है, इसलिए हमारे देश में दुनिया के सभी धर्मों के धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएँगे। भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौध्य, जैन सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग और इनके धार्मिक स्थल स्थित हैं। आइए आपको बताते हैं – Top 10 Most Famous Temples in India
Top 10 Most Famous Temples in India List Update [Dec 2020]
- तिरुपति बालाजी मंदिर, तिरुमला
- माँ वैष्णो देवी मंदिर, कटरा, जम्मू
- गोल्डन टेम्पल, अमृतसर
- द्वारकाधीश टेम्पल, द्वारका
- सोमनाथ टेम्पल, सौराष्ट्र
- जगन्नाथ टेम्पल, पूरी
- पद्मनाभ स्वामी टेम्पल, तिरुवनंथपुरम
- बद्रीनाथ टेम्पल, उत्तराखंड
- कोणार्क सूर्य मंदिर, कोणार्क
- काशी विश्वनाथ टेम्पल, वाराणसी
आइए अब आपको Top 10 Most Famous Temples in India के बारे में विस्तार से बताते हैं :
तिरुपति बालाजी मंदिर, तिरुमला
Famous Temples in India : तिरुमला में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर को आधिकारिक रूप से वेंकटेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। वेंकटेश्वर मंदिर एक पहाड़ के ऊपर बनाया गया है। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। तिरुपति बालाजी मंदिर पूरी दुनिया में बहुत प्रसिध्द है। देश दुनिया के तीर्थयात्रि इस मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए आते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया का सबसे धनी मंदिर है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान वेंकटेश्वर, भगवान विष्णु के अवतार हैं
माँ वैष्णो देवी मंदिर, कटरा, जम्मू
Famous Temples in India : जम्मू के कटरा में स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर देश का प्रसिध्द हिंदू धार्मिक स्थल है। यह मंदिर कटरा की एक पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर में हर साल लाखों तीर्थयात्रि माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। वैष्णो देवी मंदिर तक पहुचने के लिए हर तीर्थयात्रि को 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। मुख्य मंदिर तक जाने के लिए यहाँ हेलिकॉप्टर सेवा भी है।
गोल्डन टेम्पल, अमृतसर
Famous Temples in India : गोल्डन टेम्पल, अमृतसर में स्थित एक सिख मंदिर है। लेकिन इस मंदिर में हिंदू भी दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस मंदिर में सोने की परत चढ़ी हुई है, इसलिए इसे गोल्डन टेम्पल के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर अमृतसर के बीचों बीच स्थित भारत के मुख्य मंदिरों में से एक है। गोल्डन टेम्पल मंदिर एक तालाब के बीच में स्थित हैं। इस मंदिर में हर साल देश विदेश से तीर्थयात्रि दर्शन के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें : शिव मंदिर जिसके रहस्य से वैज्ञानिक भी हैरान हैं, Mysterious Temples, Mysterious Kailash Temple in Aurangabad, Maharashtra
द्वारकाधीश टेम्पल, द्वारका
Famous Temples in India : द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात के द्वारका में स्थित एक कृष्णा मंदिर है। यह हिंदूओं के चार धाम में से एक है। इस मंदिर को भगवान कृष्णा ने बनवाया था। यह मंदिर 5 मंज़िला है और 72 खंभों पर बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण भगवान कृष्णा के मुख्य महल की जगह पर किया गया है। यह मंदिर के समुद्र से घिरा हुआ है।
सोमनाथ टेम्पल, सौराष्ट्र
Famous Temples in India : गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर दुनिया के सबसे प्रसिध्द हिंदू मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण सबसे पहले किसने करवाया था, इसकी जानकारी किसी को नही है। कई बार इस मंदिर को नष्ट किया गया। लेकिन दोबारा इसका निर्माण करवा लिया गया। मंदिर का वर्तमान ढाँचा 1951 में बनवाया गया था।
इसे भी पढ़ें : अंकोरवाट मंदिर दुनिया का प्राचीन हिंदू मंदिर जिसके बारे में भारतीय नही जानते – Angkor Wat Temple
जगन्नाथ टेम्पल, पूरी
Famous Temples in India : जगन्नाथ मंदिर भारत में स्थित बहुत पुराना मंदिर है। इस मंदिर को 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था। जगन्नाथ टेम्पल भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक माना जाता है। यहाँ हर साल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह रथ यात्रा पूरी दुनिया में प्रसिध्द है। देश विदेश से लाखों तीर्थयात्री हर साल यहाँ भगवान विष्णु के दर्शन करने आते हैं।
पद्मनाभ स्वामी टेम्पल, तिरुवनंथपुरम
Famous Temples in India : पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है। इस मंदिर का रख-रखाव त्रावणकोर के शाही परिवार द्वारा किया जाता है। सरकार ने त्रावणकोर के शाही परिवार को इस मंदिर का अधिकार दिया है। यह भारत के मुख्य मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान अनंत को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण त्रावणकोर के शाही परिवार के द्वारा करवाया गया था।
इसे भी पढ़ें : कृष्ण जन्माष्टमी 2020: भगवान कृष्ण के जन्म की कहानी – krishna janmashtami 2020
बद्रीनाथ टेम्पल, उत्तराखंड
Famous Temples in India : बद्रीनाथ मंदिर गढ़वाल पहाड़ियों के बीचों बीच बद्रीनाथ शहर में स्थित है। यह हिन्दुओं के चार धाम में से एक है। बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण पत्थरों से हुआ है। इस मंदिर में सोने की परत चढ़ी हुई है। यह भारत के मुख्य मंदिरों में से एक है, यहाँ लाखों तीर्थयात्री हर साल दर्शन के लिए आते हैं।
कोणार्क सूर्य मंदिर, कोणार्क
Famous Temples in India : कोणार्क सूर्य मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित एक पौराणिक हिंदू मंदिर है। इस मंदिर की ऊँचाई 100 फ़ीट है। इस मंदिर का निर्माण 1250 में करवाया गया था। इस मंदिर का निर्माण भगवान सूर्य के रथ की तरह किया गया है। यहाँ हर साल फरवरी महीने में चंद्रभागा त्योहार का आयोजन किया जाता है। चंद्रभागा त्योहार पूरी दुनिया में प्रसिध्द है। इस मंदिर में दर्शन के लिए लाखों लोग हर साल आते हैं।
इसे भी पढ़ें : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर – काल सर्प दोष को दूर करने वाला एक जादुई मंदिर : Mahakaleshwar Temple, Ujjain
काशी विश्वनाथ टेम्पल, वाराणसी
Famous Temples in India : काशी विश्वनाथ टेम्पल मंदिरों के शहर वाराणसी में स्थित है। यह हिन्दुओं का मुख्य धार्मिक स्थल है। काशी विश्वनाथ टेम्पल गंगा नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर के पास गंगा नदी के दशाश्वमेध घाट में हर शाम गंगा आरती होती है। यहाँ हर साल तीर्थयात्रि भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।
इस पोस्ट में हमें आपको भारत के 10 सबसे प्रसिध्द मंदिरों के बारे में बताया है। यह पौराणिक मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिध्द है। भारत के इन मंदिरों में लाखों लोग हर साल दर्शन करने आते हैं। आप भी एक बार इन मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए ज़रूर जाइए।
इसे भी पढ़ें : चंद्रोदय मंदिर वृंदावन – दुनिया का सबसे ऊंचा हिंदू मंदिर, Vrindavan Chandrodaya Mandir
आशा करते हैं, की आपको हमारी यह पोस्ट भारत के 10 सबसे प्रसिध्द मंदिर ज़रूर पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Facebook, Whatsapp में ज़रूर शेयर करें, ताकि दूसरे लोगों को भी इन महान पौराणिक हिंदू मंदिरों के बारे में जानकारी मिल सके।
यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके ज़रूर बताएँ। हिंदू धर्म से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें। ऐसी जानकारी अपने ईमेल पर पाने के लिए हमारे ईमेल सब्स्क्रिप्शन को subscribe करें और हमारे Facebook Page (यहाँ क्लिक करें – HinduAlert ) को लाइक और फ़ॉलो करें।
Read in English : Top 10 Famous Temples in India