Ram Mandir Nirman Date
Ram Mandir Height
Ram Mandir Construction
Ram Mandir Construction Starting Date
Ram Mandir Construction News

Table of Contents
Ram Mandir Trust राम मंदिर तीर्थ को 111 एकड़ में विकसित करने पर विचार कर रहा है: राम मंदिर को मक्का मस्जिद और वेटिकन सिटी से बड़ा बनाने की परियोजना पर काम कर रहा है.
मक्का मस्जिद (Makkah Masjid or Mecca Masjid) 99 एकड़ में और वेटिकन सिटी (Vatican City) 110 एकड़ में बना है, Ram Mandir Trust की योजना इनसे भी बड़े क्षेत्र में राम मंदिर तीर्थ बनाने की है।
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust की जल्द होने वाली अगली बैठक में राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर फैसला किया जा सकता है, न्यूज़ सोर्स से पता चला की 4 अप्रैल यानी एकादशी पर निर्माण शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। यह बैठक इसी महीने की आने वाली एकादशी के दिन होनी है।
ट्रस्ट के सभी सदस्य का मानना है की अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर क्षेत्र को दुनिया का सबसे बड़ा सनातन धर्म केंद्र बनाया जाए। सूत्रों का कहना है कि Ram Mandir Trust के सदस्य राम मंदिर को मक्का मस्जिद और वेटिकन सिटी से भी बड़े क्षेत्र में बनाना चाहते हैं।
वेटिकन सिटी 110 एकड़ फैला है यह ईसाइयों का तीर्थ स्थान है पूरी दुनिया के ईसाइ वेटिकन सिटी को पवित्र स्थान मानते हैं। इसी तरह मक्का मस्जिद 99 एकड़ में है और यह मुस्लिमों का तीर्थ स्थान है, हर मुस्लिम का सपना होता है की वह ज़िंदगी में कम-से-कम एक बार मक्का मस्जिद जा पाए।
Ram Mandir Trust वेटिकन सिटी और मक्का मस्जिद से भी बड़े इलाके में राम मंदिर तीर्थ को बनाने की योजना बना रहा है। Ram Mandir Trust के पास अभी राम मंदिर निर्माण के लिए 70 एकड़ की जमीन मौजूद है। Trust के कुछ members ने इसी सिलसिले में आसपास की जमीनों का मुआयना भी किया है। सम्भावित मंदिर क्षेत्र के पास ही अरविंदो आश्रम मौजूद है और यह 3 एकड़ जमीन देने को तैयार है।
मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए संतों ने एकादशी का मुहूर्त सुझाया है:
Ram mandir Construction Date :
Ram Mandir Trust की पहली बैठक एकादशी यानी बुधवार (19 फरवरी 2020) को के पाराशरण के घर पर हुई। अगली एकादशी यानी 15 दिन बाद Ram Mandir Trust की अगली बैठक अयोध्या (Ayodhya) में होनी है।
राम मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए संतों ने 4 अप्रैल (कामदा एकादशी) के मुहूर्त का सुझाव दिया है। इस बैठक में तीन और तारीखों पर विचार विमर्श किया गया है।
- पहली तारीख – 25 मार्च (चैत्र प्रतिपदा) इसी दिन को हिंदू नववर्ष शुरु होता है।
- दूसरी तारीख – 2 अप्रैल (रामनवमी)
- तीसरी तारीख – 8 अप्रैल (हनुमान जयंती)
संतों ने इन तारीखों में से 4 अप्रैल की कामदा एकादशी को मंदिर निर्माण के लिए सबसे अच्छा बताया जा है। और सभी संतों की इच्छा 4 अप्रैल को ही Ram Mandir निर्माण कार्य शुरू करने की है।
Ram Mandir Model & Height :
Ram Mandir Trust के members के चाहते हैं कि राम मंदिर के लिए VHP के मॉडल पर ही बनाया जाए। लेकिन अभी भी ट्रस्ट के सदस्य मंदिर की ऊंचाई कितनी होगी इसका फ़ैसला नही कर पाएँ हैं। Ram Mandir Trust के member जिस जगह पर मंदिर बनना ही उस ज़मीन में मिट्टी भरवा कर यह चेक करना चाहते हैं की वह ज़मीन कितना वज़न सह सकती है। यह चेक करके के बाद ही मंदिर की ऊंचाई को लेकर फ़ैसला हो सकता है। लेकिन Ram Mandir का Model VHP वाला ही होगा यह तय हो चुका है।